फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Application for Uttar Pradesh Gaurav Samman till 15 October

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए 15 अक्तूबर तक होगा आवेदन

Mon, 05 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Application for Uttar Pradesh Gaurav Samman till 15 October
संस्कृति निदेशालय की ओर से दिया जाएगा यह सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रदेश के ख्यातिप्राप्त लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया जाना है। इसके लिए जनपद के लोगों से भी आवेदन मांगे गए हैं।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि संस्कृति निदेशालय की ओर से यह सम्मान दिया जाएगा। संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य) ललित कलाएं, नाट्य विधाएं, फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन, समेत शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल आदि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले इस सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीएम ने बताया कि इस सम्मान के लिए पात्र को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। विभिन्न विधाओं, कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त लोग, जिन्होंने प्रतिभा के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो। देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति को इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जा जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए संस्तुतिकर्ता द्वारा नामांकित व्यक्ति या कलाकार की विशिष्ट उपलब्धियों का संपूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से अंकित कर निदेशक, संस्कृति निदेशालय को भेजा जाएगा। निदेशक, संस्कृति निदेशालय की ओर से परीक्षण के बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति व मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद चयनित व्यक्ति को 11 लाख रुपये नकद, अंगवस्त्र एवं ताम्रवस्त्र/स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। आवेदक इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन या ऑफलाइन 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रारूप जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed