{"_id":"5edbdbda8ebc3e90586e756e","slug":"another-youth-found-corona-positive-in-shamli-shamli-news-mrt485194245","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला
विज्ञापन
शामली में हॉटस्पॉट इलाके की गई बैरिकेडिंग।
- फोटो : SHAMLI
शामली में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला
शामली। शामली जनपद में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक कांधला क्षेत्र का निवासी है और गाजियाबाद जनपद में पेट्रोल पंप पर काम करता है। युवक को क्वारंटीन सेंटर से कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर, कैराना क्षेत्र निवासी कोरोना पॉजिटिव दो युवकों की के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है। इस तरह से अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 9 हो गई है।
शनिवार को मेरठ मेडिकल से 72 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें एक युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह युवक कांधला क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। वह गाजियाबाद जनपद में एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। बताया गया है कि वह 31 मई को घर आया था। इसकी जानकारी मिलने पर तीन जून को स्वास्थ्य टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजा था। युवक को स्वास्थ्य टीम ने क्वारंटीन सेंटर में रखा हुआ था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में कांधला क्षेत्र निवासी एक युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को क्वारंटीन सेंटर से कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
दो और युवकों ने दी कोरोना को मात
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव दो युवकों के दूसरी बार सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। इन दो युवकों के सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजा जा रहा है। ये दोनों युवक महाराष्ट्र से आए थे और इन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। 25 मई का इनके सैंपलों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के बाद दोनों ठीक हो गए हैं। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 42 केस आए हैं, जिनमें अब तक 33 केस ठीक हो चुके हैं। इस तरह से जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव 9 केस रह गए हैं। पिछले तीन दिन में कोरोना पॉजिटिव पांच केस ठीक हुए है।

शामली के मोहल्ला सुलेख विहार हॉटस्पॉट पर तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन