फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another post in the name of Bholu Shahpuria, Sumit and Mohit were not killed in an encounter, but were murdered.

Shamli News: भोलू शाहपुरिया के नाम से फिर पोस्ट, सुमित-मोहित का एनकाउंटर नहीं, हत्या की गई

Fri, 04 Sep 2026 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 04 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Another post in the name of Bholu Shahpuria, Sumit and Mohit were not killed in an encounter, but were murdered.
अंकित...भोलू के नाम से इंट्राग्राम पर डाली गई पोस्ट।
शामली। गायक अंकित बालियान हत्याकांड में बृहस्पतिवार शाम सोशल मीडिया पर सोनीपत के गोगी गिरोह के सरगना भोलू शाहपुरिया के नाम से बनाई गई इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट डाली गई। इसमें दावा किया गया कि सुमित और मोहित का एनकाउंटर नहीं हुआ, बल्कि पुलिस ने उनकी हत्या की है।
विज्ञापन

पोस्ट में लिखा है राम-राम सभी भाइयों को। मैं भोलू शाहपुरिया सोनीपत आप सभी को बताना चाहता हूं कि जो दोनों भाई सुमित और मोहित का शामली पुलिस द्वारा एनकाउंटर बताया जा रहा है, वह एनकाउंटर नहीं हत्या है। इनको 30 अगस्त की रात पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास होटल से उठाकर शामली लाकर उनकी हत्या की गई। पोस्ट में सोशल मीडिया पर भड़काऊ या उकसाने वाली पोस्ट से खुद का कोई लेना-देना नहीं होने की बात कही गई है। साथ ही लिखा कि अंकित को निर्दोष बताया जा रहा है, वह निर्दोष नहीं था। पोस्ट के अंत में गोगी भाई लिखा है।
विज्ञापन


आईडी किसकी, पुलिस करा रही जांच
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्ट कौन डाल रहा है, इसकी जांच कराई जा रही है। इंस्टाग्राम आईडी भोलू शाहपुरिया की है या किसी अन्य व्यक्ति की, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अगस्त को इसी नाम से ली थी जिम्मेदारी
इससे पहले 27 अगस्त को भी इसी नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई थी। उसमें अंकित बालियान की शामली में हत्या की पूरी जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया के नाम से ली गई थी। पोस्ट में अंकित पर दुश्मनों का साथ देने और गोगी गिरोह के खिलाफ गाना बनाने का आरोप लगाते हुए धमकी भरा संदेश भी दिया गया था। बाद की जांच में पुलिस ने दावा किया था कि जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट कनाडा में बैठे चिराग और अमेरिका में बैठे मोंटी ने भोलू के नाम से डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed