फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anomaly, an attempt to subversion on the accident

हादसा होने पर हंगामा, जाम लगाया, तोड़फोड़ की कोशिश

Wed, 28 Mar 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 28 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anomaly, an attempt to subversion on the accident
जाम लगाने की कोशिश करते लोगों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार युवकों के घायल होने पर कैराना-कांधला मार्ग पर ऊंचा गांव में बखेड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने जाम लगाकर बोलेरो में तोड़फोड़ की कोशिश की। इस बीच दूसरे पक्ष से ग्रामीण भी हंगामा करने वालों के विरोध में सामने आ गए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़कर माहौल बिगड़ने से बचा लिया।
विज्ञापन
बुधवार शाम बसेड़ा निवासी इंतजार और कैराना निवासी फुरकान बाइक से कांधला के गढ़ी दौलत स्थित मदरसे में सालाना जलसे में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खेड़ी निवासी शंकर भी था। कैराना- कांधला रोड पर जब वह मीट प्लांट के पास पहुंचे, तो बोलेरो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। इसके बाद बोलेरो लेकर चालक फरार होने लगा, तो जलसे से वापस आ रहे युवकों ने बाइकों से उसका पीछा किया और ऊंचागांव के पास बोलेरो रुकवा ली। इस दौरान बोलेरो को छोड़कर चालक शोर मचाता हुआ गांव में घुस गया। उधर, हादसे में घायल बाइक सवारों में से दो युवकों की मौत की अफवाह फैल गई, जिस पर कांधला जलसे से लौट रहे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और लोगों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। बोलेरो में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। लोगों की मांग थी कि बोलेरो चालक को उन्हें सौंपा जाए।
विज्ञापन
इसी दौरान ऊंचा गांव के ग्रामीण भी लाठी डंडे लेकर सामने आ गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर कैराना कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया और जाम खुलवाया। उधर, पुलिस ने घायल तीनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से इंतजार और शंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। जाम लगाकर हंगामा करने वालों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने संभाली स्थिति कैराना-कांधला मार्ग पर जब हंगामा हो रहा था, तो काफी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे। एक तरफ लोग बोलेरो चालक को सौंपने की मांग पर अड़े थे, तो दूसरे पक्ष के लोग भी सामने आ गए थे। इस कारण स्थिति तनावपूर्ण बनती जा रही थी। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा मीटिंगों के दौरान थाना प्रभारियों को हिदायत देते रहे हैं कि किसी भी छोटी घटना होने की सूचना मिलने पर तत्परता से पुलिस मौके पर पहुंचनी चाहिए। इसी का असर हुआ कि कैराना कोतवाली पुलिस समय से मौके पर पहुंच गई और स्थिति संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed