{"_id":"5a9c2f354f1c1bbd218b623d","slug":"annual-rath-yatra-of-lord-parshvanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली भगवान पार्श्वनाथ की वार्षिक रथयात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली भगवान पार्श्वनाथ की वार्षिक रथयात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
श्रीजी का जलाभिषेक करते जैन मुनि नयन सागर जी महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के जलालाबाद कस्बे में भगवान पार्श्वनाथ की वार्षिक रथयात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा का जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। रथयात्रा के दौरान कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर प्रांगण में वार्षिक रथयात्रा कार्यक्रम विधिवत रुप से रविवार की सुबह प्रारंभ हुआ। प्रक्षाल पूजन करने के बाद ध्वजारोहण शांति कुमार जैन ने किया। सनत कुमार जैन, राजकुमार जैन ने विधिवत मंत्रोचारण से पूजन कराया। दीप प्रज्ज्वलित प्रदीप कुमार जैन तथा चित्र अनावरण ललित जैन, मुकेश जैन ने किया। सभी जैन बंधुओं ने गुरु पूजन श्रद्धा भक्ति के साथ किया। इसके पश्चात वार्षिक विराट रथयात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई, जिसमें धार्मिक धुनों पर भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों की धुन बजाई गई। रथयात्रा में भगवान महावीर, भारत माता, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, देश प्रेम एवं भक्ति भावना से ओत प्रोत झांकियां तथा नृत्य मंडल और संकीर्तन मंडली ने भगवान का गुणगान किया।
रथयात्रा मोती बाजार, कुरैशी चौक, जुमा मस्जिद, बंबा चौक, कटहरा बाजार, नीलगरान चौक, रामलीला भवन, मैन बाजार होते हुए मंदिर प्रांगण में श्री जी के अभिषेक के साथ संपन्न हुई। राकेश सभासद, मुरारी नारंग, राजेंद्र भगत जी, राजकुमार कंसल, नरेश नारंग, रविंद्र शर्मा आदि ने पंडाल लगाकर रथयात्रा का स्वागत किया। रथयात्रा में मुख्य रुप से सुरेश चंद जैन भारत विकास परिषद दिल्ली समारोह के गौरव रहे। सभा की अध्यक्षता सुकमाल जैन, स्वागत अध्यक्ष सुरेश चंद जैन दिल्ली रहे। संचालन सत्येंद्र जैन ने किया। कार्यक्रम में कैलाश चंद जैन सहारनपुर, तरुण जैन शामली, सत्येंद्र जैन, प्रदीप जैन, राकेश कुमार, सुशील जैन, सचिन जैन, धनप्रकाश जैन, विपिन जैन तथा कस्बा जलालाबाद से श्रीकांत, कृष्ण कुमार नायक, अर्जुन राबडा, तिलकराम कोरी, अंशुल कुमार, बाबूराम नायक, नंद किशोर पचिसिया, हरीश कुमार शर्मा, नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार अहमद, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान तथा सभासद उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
मानव जीवन ही अपने आप में एक तीर्थ : नयन सागर
राष्ट्रीय जागृतिकारी संत उपाध्याय 108 नयन सागर ने प्रवचन में कहा कि मानव जीवन अपने आप में तीर्थ स्थल के समान है। हम लोगों को इस जीवन को विषय और भोगों में पड़कर व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। मनुष्य को सादा जीवन - उच्च विचार वाली कहावत को चरितार्थ करना चाहिए। न की केवल बाहरी दिखावे को ही जीवन समझना है। आज व्यक्ति जो नहीं है, उसे दिखाने की कोशिश कर रहा है। जो है उसे वास्तव में नहीं दिख रहा है, इस बीच जो अंतर पैदा हुआ है उसी के कारण मानव तनाव में है। वह अपनी सोचने समझने की क्षमता खोकर झूठे जीवन को जीने में लगा है और सोच रहा है कि मैं अच्छा जीवन जी रहा हूं। जबकि यह भ्रम भरा रास्ता मानव को उत्थान की ओर नहीं, बल्कि पतन की ओर ले जा रहा है। आप सकारात्मक रहें तो ज्यादा महत्वपूर्ण है। अवसाद जैसी अवस्था कोई रोग नहीं है बल्कि आपके सोचने की पद्धति है जो अवसाद जैसी बीमारी को पैदा करती है। इसलिए सकारात्मक बने तथा धर्म स्थलों, तीर्थों पर जाकर संत दर्शन कर अपने जीवन को अच्छा जीवन बनाएं।
नगर पंचायत ने कराई विशेष सफाई
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद में वार्षिक रथयात्रा के मद्देनजर नगर पंचायत की तरफ से विशेष सफाई कराई गई। जिस मार्ग से रथयात्रा निकाली गई, वहां पहले ही साफ सफाई कराकर कली चूने का छिड़काव करा दिया गया था। वहीं, रथयात्रा के दौरान पुलिस भी अलर्ट रही। थानाभवन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, जलालाबाद चौकी इंचार्ज पवन कुमार सैनी पुलिसकर्मियों और पीएसी के जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन