फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit's condolence meeting today, artists and villagers will gather

Shamli News: अंकित की शोकसभा आज, जुटेंगे कलाकार और ग्रामीण, बनाई जाएगी आगे की रणनीति

Wed, 02 Sep 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 02 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ankit's condolence meeting today, artists and villagers will gather
गायक अंकित का फाइल फोटो। परिजन - फोटो : 1
बाबरी (शामली)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की आत्मशांति के लिए बुधवार को उनके आवास पर बंतीखेड़ा में तेरहवीं, हवन और शोकसभा होगी। इसमें परिजन, ग्रामीण और संगीत जगत से जुड़े कलाकार शामिल होंगे। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के भी शोकसभा में पहुंचने की संभावना है।परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे आवास पर हवन होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे शोकसभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग
अंकित के पिता सतबीर फौजी ने कहा कि बेटे की हत्या में जो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, उनके खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से क्षेत्र में सक्रिय गैंग और अपराधियों को जड़ से खत्म करने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी परिवार को अपने बेटे को इस तरह न खोना पड़े। कहा कि शोकसभा में आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


अंकित के नाम पर स्टेडियम बनाने की मांग
सतबीर फौजी ने गांव में अंकित बालियान के नाम पर स्टेडियम बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गांव के युवाओं को खेलों की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और अंकित की स्मृति भी बनी रहेगी। उन्होंने गांव के बालिका हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने और विद्यालय का नाम अंकित बालियान के नाम पर रखने की मांग भी की है।

गायक अंकित का फाइल फोटो। परिजन

गायक अंकित का फाइल फोटो। परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed