फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Angry farmers stopped the work of Shamli Mill

Shamli News: गुस्साए किसानों ने शामली मिल का काम रुकवाया

Mon, 30 Sep 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 30 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers stopped the work of Shamli Mill
शामली। संपूर्ण गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने अपर दोआब चीनी मिल शामली के प्रशासनिक कार्यालय से मिल हाऊस में घुसकर दोपहर बाद मरम्मत कार्य रुकवा दिया। सूचना पर मौके पर एसडीएम हामिद हुसैन, शहर कोतवाल पहुंचे। सोमवार को एडीएम संतोष कुमार सिंह किसानोें और शामली मिल के अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को किसान दोपहर एक पहुंचे और अपर दोआब चीनी मिल के प्रशासनिक कार्यालय परिसर से उठकर चीनी मिल हाऊस की ओर कूच कर दिया। मिल हाऊस पर किसानों ने चीनी मिल में मरम्मत कार्य रुकवा दिया। सूचना पर एसडीएम सदर हामिद हुसैन और थानाप्रभारी मौके पर पहुंचे। किसानों से बातचीत की। कहा कि सोमवार को किसानों और चीनी मिल के प्रबंधकों को बुलाकर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर आंदोलित किसान नेता संजीव शास्त्री लिलौन ने बताया कि भुगतान नहीं होेने तक बेमियादी धरना मिल हाऊस में जारी रहेगा। धरने पर अरविंद, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बबलू, पिंटू, पंकज, सु्क्रमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली मिल का इस साल पेराई सत्र हो सकता प्रभावित
अपर दोआब चीनी मिल का मरम्मत कार्य रुक जाने से पेराई सत्र प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर को पिछले साल किसान आंदोलन के चलते पेराई सत्र पांच दिसबर को चालू हुआ था। इस बार नवंबर के प्रथम सप्ताह में पेराई सत्र शुरु किया जाना प्रस्तावित था।चीनी मिल के अधिकारियों ने कहा कि यदि चीनी मिल का मरम्मत कार्य बद रहा तो इस बार शामली चीनी मिल का पेराई सत्र प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed