{"_id":"683c9be15bd584257d0f6c6d","slug":"angry-at-his-wife-going-to-her-parents-house-a-drunk-young-man-cuts-his-wrist-vein-shamli-news-c-26-1-sal1002-143087-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने नशे में काटी हाथ की नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने नशे में काटी हाथ की नस
विज्ञापन
सभासद पति और पुलिस की तत्परता से युवक की बची जान
थानाभवन। पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने शनिवार देर रात नशे की हालत में अपने हाथ की नस काट ली। समय रहते मिली सूचना पर वार्ड सभासद पति अथर सिद्दीकी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच सकी।
मोहल्ला मुजावरान निवासी मदन की पत्नी करीब दस दिन पूर्व बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। मोहल्ले वालों ने बताया कि मदन रोज शराब पीकर घर आता था, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पत्नी के चले जाने के बाद मदन मानसिक रूप से तनाव में था। शनिवार रात शराब के नशे में धुत होकर उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। नस कटते ही हाथ से खून बहने लगा, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। मदन की मां तुरंत वार्ड सभासद पति अथर सिद्दीकी के पास आई और मदद करने को कहा। अथर सिद्दीकी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार कर उसकी जान बचाई।