फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amit Shah has appealed to the public of Shamli to support Yogi Aditiyanath in UP Election

सियासी हमले तेज: अमित शाह बोले- कैराना से पलायन करने वाले ही कर गए पलायन, योगी के लिए जनता से मांगा साथ

Sat, 22 Jan 2022 09:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Jan 2022 09:21 PM IST
सार

कैराना पहुंचे अमित शाह ने जनता से योगी आदित्यनाथ के लिए घर-घर वोट मांगे। उन्होंने जनता से अपील कर कहा कि इस बार भी अधिक से अधिक वोट कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाओ।

विज्ञापन
Amit Shah has appealed to the public of Shamli to support Yogi Aditiyanath in UP Election
कैराना पहुंचे अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कैराना से भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत की और पलायन मुद्दे को फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कैराना का माहौल बदला है। कानून व्यवस्था सुधरी तो पलायन कराने वाले खुद ही पलायन कर गए।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के विकास के धुरी को अपने हाथ में लिया। 2017 में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की गति को तेज किया। अब पूरे प्रदेश में विकास की नई लहर दिखाई देती है। 
विज्ञापन


अमित शाह ने शनिवार को कैराना पहुंचने के बाद भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। इसके बाद उन्होंने पलायन के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। बाद में होटल ऑर्चिड में बागपत और शामली के प्रत्याशियों और नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैराना में अमित शाह: पहले पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात, फिर घर-घर किया प्रचार, तस्वीरों में देखें ये सियासी दौरा

पलायन के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद शाह ने कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास की प्राथमिक शर्त कानून व्यवस्था होती है। ये वही कैराना है, जहां से लोग बदतर कानून-व्यवसथा के चलते पलायन करने लगे थे। आज पीड़ित परिवार के लोग अब बिना किसी खौफ के यहां रह रहे हैं। 

गृहमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में देश का सबसे विकसित राज्य होगा। यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति को बरकरार रखना है। तुष्टीकरण को खत्म करना है। एक जाति के लिए काम करने वाली सरकारों की प्रथाओं को खत्म करना है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए फिर से यहां योगी आदित्यनाथ की सरकार बनानी है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ पहुंचे अमित शाह: सपा पर बोला हमला, जनता को सुनाए क्राइम के आंकड़ें, अखिलेश से मांगा जवाब

उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि भाजपा के पांच साल के परिश्रम और नरेंद्र मोदी के साढ़े सात साल के परिश्रम को ध्यान में रखकर पार्टी के समर्थन में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की मन की आवाज सुनाई पड़ रही है, इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा 300 पार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed