फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैराना में अमित शाह: पहले पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात, फिर घर-घर किया प्रचार, तस्वीरों में देखें ये सियासी दौरा

Sat, 22 Jan 2022 07:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Jan 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: Home Minister has reached in Kairana and met to victim families and see photos
कैराना में अमित शाह। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार में कैराना का माहौल बदला है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के विकास के धुरी को अपने हाथ में लिया। 2017 में भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की गति को तेज किया। अब पूरे प्रदेश में विकास की नई लहर दिखाई देती है। अमित शाह शनिवार को कैराना पहुंचे और पार्टी प्रत्याशी मृगांका सिंह के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे।



इसके बाद उन्होंने पलायन के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। बाद में होटल ऑर्चिड में बागपत और शामली के प्रत्याशियों और नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र दिया। वहीं अमित शाह ने पलायन के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास की प्राथमिक शर्त कानून व्यवस्था होती है।

UP Election 2022: Home Minister has reached in Kairana and met to victim families and see photos
कैराना पहुंचे अमित शाह। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा यह वही कैराना है, जहां से लोग बदतर कानून-व्यवसथा के चलते पलायन करने लगे थे। आज भाजपा सरकार में मजबूत कानून-व्यवस्था के चलते पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गए। पीड़ित परिवार के लोग अब बिना किसी खौफ के यहां रह रहे हैं।

UP Election 2022: Home Minister has reached in Kairana and met to victim families and see photos
शामली में प्रचार करते अमित शाह। - फोटो : amar ujala

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में देश का सबसे विकसित राज्य होगा। यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति को बरकरार रखना है। तुष्टीकरण को खत्म करना है। एक जाति के लिए काम करने वाली सरकारों की प्रथाओं को खत्म करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022: Home Minister has reached in Kairana and met to victim families and see photos
अमित शाह को देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए फिर से यहां योगी आदित्यनाथ की सरकार बनानी है। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं का गुणगान भी किया।

विज्ञापन
UP Election 2022: Home Minister has reached in Kairana and met to victim families and see photos
कैराना में अमित शाह। - फोटो : amar ujala

वहीं घर-घर पहुंचे अमित शाह ने भाजपा के पांच साल के परिश्रम और नरेंद्र मोदी के साढ़े सात साल के परिश्रम को ध्यान में रखकर पार्टी के समर्थन में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की मन की आवाज सुनाई पड़ रही है, इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा 300 पार रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed