{"_id":"670abf8ef8e16703d00e6e87","slug":"aman-was-murdered-in-a-love-affair-shamli-news-c-26-1-smrt1048-129934-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रेम प्रसंग में की थी अमन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रेम प्रसंग में की थी अमन की हत्या
Sat, 12 Oct 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
शामली। छह दिन पहले कांधला निवासी 18 वर्षीय राजमिस्त्री अमन की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कार बरामद की है। इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी अभी फरार है।
कांधला के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अमन सात अक्तूबर की रात को शहर कोतवाली क्षेत्र में बलवा बाईपास चौराहा के निकट घायलावस्था में मिला था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई थी। मृतक के पिता असलम ने शहर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया अमन की हत्या करने के दो आरोपियों अदनान निवासी चरथावल जिला मुजफ्फरनगर और आसिफ निवासी बुटराड़ा थाना बाबरी को झिंझाना रोड नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कार बरामद की। एएसपी के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में बताया कि अमन ने अदनान की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसने कई बार अमन को समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
इसके बाद उसने अपने दोस्त आसिफ ओर दिलशाद उर्फ साहिल निवासी गांव किशनपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के साथ मिलकर अमन की हत्या करने की योजना बनाई। सात अक्तूबर को अदनान अपनी कार से दोनों दोस्तों के साथ कांधला पहुंचा और फोन करके अमन को मेला देखने के लिए बुलाया। अमन को कार में बैठाकर वे बलवा चौराहे से होकर बनत चौराहे के पास पहुंचे तो उस रात को वहां किसानों ने जाम लगा रखा था।
इसके बाद वे वापस चल दिए और सिंभालका उपरिगामी पुल से आगे चकरोड पर कार को रोक लिया। वहां पर अदनान ने तमंचे से अमन को गोली मारी। इसके बाद तीनों आरोपी कार से फरार हो गए थे। एएसपी ने बताया तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी रामसेवक गौतम की तरफ से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस हत्याकांड में एक आरोपी दिलशाद उर्फ साहिल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।