फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegation of demolition of house without notice, complaint to DM

Shamli News: बिना नोटिस मकान ध्वस्त करने का आरोप, डीएम से शिकायत

Fri, 23 Jan 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Allegation of demolition of house without notice, complaint to DM
शामली। कस्बा बनत के मोहल्ला रैदासपुरी के निवासियों ने एमडीए पर आरोप लगाया कि उनके मकानों को बिना कोई नोटिस या सूचना जारी किए ध्वस्त कर दिया गया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि मकान ध्वस्त होने के बाद वे सभी सड़क पर आ गए हैं। डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रैदासपुरी के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त भूमि भूमि मालिकों और डीलरों के माध्यम से खरीदी थी, और उसका बैनामा उप निबंधक शामली के कार्यालय में जमा कराया गया था। वे भूमि पर अपने मकान बनाकर रह रहे थे, लेकिन एमडीए ने अचानक और बिना कोई सूचना दिए मकानों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने अपने मकान उधार और लोन लेकर बनवाए थे, और अब उनका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। उन्होंने डीएम से तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने मकानों की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। मौके पर राजकुमार, पंकज, सोनू, रीना, पिंकी, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed