{"_id":"6a98784876842c0ea0083e62","slug":"after-the-ankit-murder-case-the-four-shooters-were-preparing-to-flee-abroad-shamli-news-c-26-1-sal1002-173212-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंकित हत्याकांड के बाद विदेश भागने की तैयारी में थे चारों शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंकित हत्याकांड के बाद विदेश भागने की तैयारी में थे चारों शूटर
विज्ञापन
-सभी के पासपोर्ट मिले, करनाल का एक शूटर पहले भी जा चुका है विदेश, वारदात के बाद फरार होने की थी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अंकित बालियान हत्याकांड को अंजाम देने वाले शार्प शूटरों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद चारों शार्प शूटर विदेश भागने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनके पासपोर्ट बरामद किए हैं। इससे आशंका है कि आरोपी देश से बाहर निकलने की फिराक में थे।
जांच में यह भी पता चला है कि करनाल का एक शार्प शूटर पहले भी विदेश जा चुका है। अन्य शूटर भी वारदात के बाद देश छोड़ने की तैयारी में थे। पुलिस अब उनके विदेश कनेक्शन और फरारी की योजना की भी जांच कर रही है। वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अहमदाबाद से लेकर दक्षिण भारत के विभिन्न स्थानों तक हवाई जहाज और सड़क मार्ग से पहुंचकर आरोपियों की तलाश कर चुकी है। इसके अलावा हरियाणा और अन्य राज्यों में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है। पुलिस वांछित शूटरों के साथ-साथ हत्याकांड से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि आरोपियों को विदेश भेजने में कौन मदद कर रहा था और उनके लिए यात्रा से जुड़ी क्या तैयारी की गई थी।
-गिरोह खत्म करने का उद्देश्य
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गोगी और अन्य गिरोहों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए योजना तैयार की गई है। एसटीएफ और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है। अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के लिए की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य संगठित अपराध को जड़ से मिटाना है।
विज्ञापन
-आरोपियों की तलाश में व्यापक अभियान
पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रही हैं। अहमदाबाद और दक्षिण भारत के कई स्थानों पर हवाई जहाज और सड़क मार्ग से पहुंचकर तलाश की गई है। हरियाणा और अन्य राज्यों में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है। पुलिस का प्रयास है कि हत्याकांड से जुड़े पूरे नेटवर्क को उजागर किया जाए। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
-संचार के लिए आधुनिक एप का प्रयोग
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य बातचीत के लिए स्नैपचैट और सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभी भी गिरोह के कुछ सदस्य इन एप का लगातार प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस इन माध्यमों से होने वाली गतिविधियों की भी जांच कर रही है। यह तकनीक का उपयोग कर पुलिस से बचने का प्रयास है। पुलिस इन डिजिटल फुटप्रिंट्स को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।