फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Advice given to improve power supply

विद्युत संकट पर सीडीओ ने महकमे के अफसरों की ली बैठक

Wed, 20 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Advice given to improve power supply
शामली। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा हुई है। शहर से लेकर गांवों में शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसी के मद्देनजर सीडीओ ने विद्युत निगम के अफसरों से बातचीत कर बिजली आपूर्ति में सुधार लाने की नसीहत दी। साथ ही 27 व 28 जुलाई को मनाए जाने वाले ऊर्जा दिवस कार्यक्रम को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्युत समस्याओं के समाधान को लेकर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने जनपद के सभी विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर उचित दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विद्युत निगम की शिकायतें मिल रही हैं। इतना ही नहीं शहरी क्षेत्रों में भी बिजली की कटौती, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या है, जिनका समय से निस्तारण कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतें। सीडीओ ने कहा कि 27 जुलाई को कसेरवाकलां गांव में और 28 को जसाला में ऊर्जा दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विद्युत उपभोक्ताओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता रामपाल सहित समस्त एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed