फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB CRP-XV: Application Deadline Extended for 13,706 Posts, Apply Till September 27

आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी-XV: 13 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का एक और मौका, अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म? जानें यहां

Tue, 22 Sep 2026 12:28 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 22 Sep 2026 12:28 PM IST
सार

आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी-XV भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 13 हजार से अधिक पदों के लिए निर्धारित नई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS RRB CRP-XV: Application Deadline Extended for 13,706 Posts, Apply Till September 27
IBPS RRB Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB CRP-XV भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। इस भर्ती में 13,706 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 सितंबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पद योग्यता अनुभव
कार्यालय सहायक किसी भी विषय से ग्रेजुएशन। स्थानीय भाषा और कंप्यूटर की जानकारी होना अच्छा रहेगा। अनुभव जरूरी नहीं
अधिकारी स्केल-I (सहायक प्रबंधक) किसी भी विषय से ग्रेजुएशन। कृषि, आईटी, कानून, प्रबंधन, अर्थशास्त्र आदि विषयों से पढ़े उम्मीदवारों को प्राथमिकता। स्थानीय भाषा आना जरूरी। अनुभव जरूरी नहीं
अधिकारी स्केल-II (सामान्य बैंकिंग) किसी भी विषय से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन। बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में 2 साल का अनुभव
अधिकारी स्केल-II (आईटी) कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन। संबंधित क्षेत्र में 1 साल का अनुभव
अधिकारी स्केल-II (चार्टर्ड अकाउंटेंट) सीए की योग्यता। सीए के रूप में 1 साल का अनुभव
अधिकारी स्केल-II (विधि अधिकारी) कानून में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन। वकील या बैंक में कानून अधिकारी के रूप में 2 साल का अनुभव
अधिकारी स्केल-II (कोषागार प्रबंधक) सीए या वित्त में एमबीए। संबंधित क्षेत्र में 1 साल का अनुभव
अधिकारी स्केल-II (मार्केटिंग अधिकारी) मार्केटिंग में एमबीए। संबंधित क्षेत्र में 1 साल का अनुभव
अधिकारी स्केल-II (कृषि अधिकारी) कृषि, बागवानी, डेयरी, पशुपालन, वानिकी, पशु चिकित्सा, कृषि इंजीनियरिंग या मत्स्य पालन में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन। संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव
अधिकारी स्केल-III (वरिष्ठ प्रबंधक) किसी भी विषय से कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन। कुछ संबंधित विषयों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता। बैंक या वित्तीय संस्थान में अधिकारी के रूप में कम से कम 5 साल का अनुभव

पद के अनुसार आयु सीमा

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती में आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। कार्यालय सहायक पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए। अधिकारी स्केल-I के लिए 18 से 30 वर्ष, अधिकारी स्केल-II के लिए 21 से 32 वर्ष और अधिकारी स्केल-III के लिए 21 से 40 वर्ष से कम उम्र निर्धारित है।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये (जीएसटी सहित) है। कार्यालय सहायक पद के लिए ईएसएम/डीईएसएम वर्ग को भी 175 रुपये शुल्क देना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये (जीएसटी सहित) निर्धारित किया गया है।

कैसे होगा चयन?

  • कार्यालय सहायक पद के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा देंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा के अंकों और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर उम्मीदवारों का अनंतिम आवंटन होगा।
  • अधिकारी स्केल-I के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिर सामान्य साक्षात्कार होगा। इसके बाद अनंतिम आवंटन किया जाएगा।
  • अधिकारी स्केल-II और III के लिए केवल एक ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद सामान्य साक्षात्कार और अनंतिम आवंटन होगा।

चयन में कितना रहेगा वेटेज?

साक्षात्कार कुल 100 अंकों का होगा। इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक हासिल करने होंगे, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35% अंक जरूरी हैं। अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा के अंकों का 80% और साक्षात्कार के अंकों का 20% महत्व होगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया नोडल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, नाबार्ड और आईबीपीएस की मदद से आयोजित करेगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर RRB CRP-XV भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • पद के अनुसार जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे हुए फॉर्म को ध्यान से जांच लें और सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed