फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ADRM got angry over the incomplete construction work and gave instructions to complete it onADRM got angry over the incomplete construction work and gave instructions to complete it on time time

Shamli News: अधूरे निर्माण कार्य को लेकर नाराज हुए एडीआरएम, समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए

Mon, 11 Aug 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
ADRM got angry over the incomplete construction work and gave instructions to complete it onADRM got angry over the incomplete construction work and gave instructions to complete it on time time
शामली। दिल्ली मंडल रेलवे के एडीआरएम राजेश कुमार समेत मुख्य अभियंता रेलवे निर्माण खंड ने अमृत भारत योजना में शामिल शामली और मोदीनगर रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान अधूरा निर्माण मिलने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। रेलवे के पुल में मिली खामियां दूर करके लिफ्ट सिस्टम चालू करने और प्लेटफार्म नंबर दो के अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली मंडल के एडीआरएम राजेश कुमार निर्माण खंड के मुख्य अभियंता रेलवे के अधिकारियों के साथ अपने साधनों से शामली सुबह 11 बजे पहुंच गए। तीन घटे के निरीक्षण के दौरान शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अमृत भारत योजना में शामिल निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्टेशन में निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाया। अधूरे निर्माण कार्यों पर कड़ी नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन में उपरिगामी पुल की लिफ्ट का काम जल्द पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर दो का कार्य पूरा करने को कहा। स्टेशन के पिछले हिस्से में पहुंचकर बिजली के खुले तारों को देखकर उन्होंने तारों को ठीक करने, रेलवे काॅलोनी वाला रास्ता पक्का करने, दो नई मास्क हाई लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन पर लगाई गयी टाइल्स का काम पूरा न मिलने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने रेलवे स्टेशन को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed