फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   administration closed 30 brick kilns

प्रशासन ने जिले के 30 ईट भट्ठों को बंद कराया

Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 30 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
 administration closed 30 brick kilns
शामली में ईंट भट्ठे को बंद कराने पहुंची राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
शामली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने जिले के 30 ईट भट्ठों पर कार्रवाई करते हुए बंद करा दिया है। जिला प्रशासन के अफसरों ने कहा कि ईट भट्ठों द्वारा न्यायालय के आदेशों का पालन न करने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
शनिवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के नेतृत्व में टीमें गठित कर, मानकों को पालन करने के उद्देश्य से कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार को शामली तहसील मे नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने ईंट भट्ठा शिव शंकर ब्रिक्स फील्ड किवाना, शिव ब्रिक्स फील्ड मखमूलपुर, महालक्ष्मी ब्रिक्स फील्ड मखमूलपुर, मलिक ब्रिक्स फील्ड मखमूलपूर, शिव ब्रिक्स फील्ड किवाना, शंकर ब्रिक्स फील्ड मखमूलपुर, जगदम्बा ब्रिक्स फील्ड सल्फा, ए0आर0एम0 ब्रिक्स फील्ड किवाना, उत्तम ईंट उद्योग, शिव ब्रिक्स फील्ड, दुर्गा ब्रिक्स फील्ड मखमूलपुर, गगन भट्ठा मखमूलपुर, अंबा ब्रिक्स फील्ड किवाना, किसान ब्रिक्स फील्ड, वैष्णो ब्रिक्स फील्ड किवाना, ओम ब्रिक्स फील्ड किवाना, चौधरी ब्रिक्स फील्ड किवाना, माता ब्रिक्स फील्ड मखमूलपुर , मारूति ब्रिक्स फील्ड किवाना , जोडा ईट भटटा किवाना , वी0आई0पी0 ईट भटटा किवाना व बाबा ब्रिक्स फील्ड हसनपुर लिसाढ, इत्यादि लगभग 30 ईंट भट्टों को नायब तहसीलदार शामली द्वारा बंद कराया गया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार सुुुरेंद्र सिंह ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश में ईट भट्ठों की बाउंड्री नहीं होने, पथाई क्षेत्रों की फेन्सिंग व हरित पेटी न होने तथा फ्लाईंग एश का प्रयोग न करने वाले ईंट भट्ठों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि ईट भट्ठा उद्योग मंदी के दौर में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए नियमानुसार ईट भट्ठों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed