{"_id":"6a8f11a7aaf8aa5b650ab227","slug":"up-rld-president-chaudhary-jayant-singh-met-prime-minister-modi-offered-him-a-taste-of-baghpat-s-ghevar-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रधानमंत्री मोदी से मिले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, बागपत के घेवर का स्वाद चखाया, खासियत भी बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रधानमंत्री मोदी से मिले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, बागपत के घेवर का स्वाद चखाया, खासियत भी बताई
Wed, 26 Aug 2026 09:48 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:48 PM IST
सार
Baghpat News: केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कौशल विकास व कृषि योजनाओं को लेकर चर्चा की। जयंत ने बागपत के सराय का मशहूर घेवर भी प्रधानमंत्री को खिलाया।
विज्ञापन
Ghevar
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
यूपी में चल रही बयानबाजी के बीच रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जयंत ने सबसे पहले प्रधानमंत्री को अमीनगर सराय के घेवर का स्वाद चखाया। इसके बाद कौशल विकास व कृषि योजनाओं को लेकर चर्चा की गई, जिससे युवाओं व किसानों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को चवन्नी से रुपया बनाने का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया तो इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। इस बीच चौधरी जयंत सिंह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। उनके लिए जयंत ने अमीनगर सराय का मशहूर घेवर मंगवाया। जिसे भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक मलिक के साथ अमीनगर सराय के अन्य लोग लेकर जयंत के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह ने वह घेवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया और उसकी खासियत भी उनको बताई। चौधरी जयंत सिंह के निजी सचिव बीरपाल मलिक के अनुसार युवाओं के लिए चल रही कौशल विकास की योजनाओं को लेकर जयंत की प्रधानमंत्री से बातचीत हुई। उनको बेहतर संचालन करके युवाओं को ज्यादा लाभ देने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानों को मिले, इस पर भी चर्चा की गई।
ये भी देखें...
यूपी: नेपाल की बाढ़ में फंसे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, मुजफ्फरनगर से गया है प्रतिनिधिमंडल
ये भी देखें...
यूपी: नेपाल की बाढ़ में फंसे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, मुजफ्फरनगर से गया है प्रतिनिधिमंडल