{"_id":"6a8f00f5584412b5cd0c33a1","slug":"up-bku-national-spokesperson-rakesh-tikait-stranded-in-nepal-floods-bku-delegation-is-from-muzaffarnagar-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नेपाल की बाढ़ में फंसे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, मुजफ्फरनगर से गया है प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नेपाल की बाढ़ में फंसे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, मुजफ्फरनगर से गया है प्रतिनिधिमंडल
Wed, 26 Aug 2026 08:38 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:38 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल के दौरे पर है। अचानक भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ के कारण राकेश टिकैत समेत प्रतिनिधिमंडल फंस गया है। टिकैत ने फोन पर बताया कि वह सुरक्षित स्थान पर हैं।
विज्ञापन
नेपाल में फंसे राकेश टिकैत। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल की भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ नेपाल गया भाकियू टिकैत का प्रतिनिधिमंडल भी फंस गया है। राकेश टिकैत ने बताया कि वह पोखरा क्षेत्र में सुरक्षित हैं। नेपाल में मौसम खराब है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में तलाशी और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को बताया कि किसानों के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिन पहले नेपाल पहुंचे थे। वह पोखरा में हैं और यहां मौसम खराब है, लेकिन बाढ़ का इतना असर इस क्षेत्र में नहीं आया है। गाड़ियों छोड़कर सभी सुरक्षित स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से चितवन और पोखरा को जोड़ने वाले पृथ्वी राजमार्ग को बंद किए गया है। वह पोखरा से पहले काठमांडु पहुंचेंगे और इसके बाद 28 अगस्त तक वापस मुजफ्फरनगर आ जाएंगे। इसके अलावा टिकैत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी वीडियो जारी कर नेपाल की स्थिति के विषय में अवगत कराया है। उनके साथ अजय ठाकुर समेत अन्य किसान भी गए हुए हैं।
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: 18 लाख के 72 हजार नशीले कैप्सूल व 549 इंजेक्शन समेत तीन गिरफ्तार; नशेड़ियों को करते थे सप्लाई
ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: 18 लाख के 72 हजार नशीले कैप्सूल व 549 इंजेक्शन समेत तीन गिरफ्तार; नशेड़ियों को करते थे सप्लाई