फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action on violation of code of conduct

आचार संहिता के उल्लंघन पर करें कार्रवाई

Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Action on violation of code of conduct
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए 28 मई को होने वाले मतदान के लिए शनिवार की शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। शुक्रवार को  जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए  कि निर्वाचन कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि चुनाव वाली विधानसभा के मुख्य मार्गों सहित अन्य मार्गों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर मतदाताओं के लिये छाया, पानी, रैंप, बिजली तथा शौचालय के व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही मतदान स्थल तक पहुंचने के लिये रास्ते में किसी प्रकार की कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। कहा कि मतदान के दिन किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल को 200 मीटर के अंदर बस्ते लगने कि अनुमति नहीं दी जाएं।  यदि कोई व्यक्ति या राजनीतिक दल इसका उल्लंघन करता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल पर रवाना होने से पहले चुनाव संबंधी सामग्री अच्छी तरह से देख लें।  इस अवसर पर एडीएम केबी सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, डीआर डीए के सहायक अभियंता  दिनेश सिंघल संबधित अधिकारी  मौजूद रहे। उधर,  28 मई को होने वाले मतदान के लिए शनिवार की शाम पांच बजे चुनावी शोरगुल बंद हो जाएगा। रविवार को कृषि उत्पादन मंडी स्थल से जिले की सभी पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed