फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Acid thrown on woman for demanding money invested in Lavish's company

Shamli News: लविश की कंपनी में लगाए रुपये मांगने पर महिला पर डाला तेजाब

Wed, 09 Apr 2025 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on woman for demanding money invested in Lavish's company
कांधला। कस्बे के मोहल्ला मोलानान निवासी रेशमा ने लविश कंपनी में लगाए गए पांच लाख रुपये मांगने की रंजिश में तीन युवकों पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। महिला पूर्व में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो बार जेल जा चुकी है।
विज्ञापन

रेशमा ने पुलिस को दी तहरीर देते बताया कि उसने मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने लविश कंपनी में धनराशि को कई गुणा करने के नाम पर उससे पांच लाख रुपये लेकर जमा किए थे। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी पर अपने रुपये लौटाने का दबाव बनाया था। पीड़िता के मुताबिक मंगलवार सुबह उसका पति जाहिद गाड़ी लेकर दिल्ली चला गया था और वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान तीन युवक घर के अंदर जबरन घुस गए और उसके साथ गाली गलौज और अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने उस पर तेजाब डाल दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से भाग गई। झुलसी हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उपचार कराने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर तीन आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तेजाब डाले जाने की सूचना पर पुलिस में अफरा तफरी मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि शिकायत करने वाली महिला दो बाद मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में ले जा चुकी है। यह मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed