फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused sent to jail for raping girl child

बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जेल भेजा

Wed, 16 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Accused sent to jail for raping girl child
बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

कैराना़। सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशन पर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशन पर एक मूक-बधिर महिला अपनी छह साल की बच्ची के साथ रहती है। सोमवार रात बच्ची को अगवा करके एक अधेड़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर टहलने आए लोगों को घटना की जानकारी हुई। रेलवे व स्थानीय पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए सहारनपुर भेज दिया था। इस मामले में शामली जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी शाब्बीर, निवासी घास मंडी रामपुर मनिहारन को गिरफ्तार कर लिया। अपर जिला शासकीय अधिकारी सतेंद्र धीरयान ने बताया कि शामली जीआरपी ने आरोपी शाब्बीर को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (विशेष न्यायालय पॉक्सो) की अदालत में पेश किया। इस मामले में न्यायाधीश रेशमा चौधरी ने आरोपी शाब्बीर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed