फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of grabbing land worth Rs 24.80 lakh, case filed

Shamli News: 24.80 लाख की जमीन हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Aug 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing land worth Rs 24.80 lakh, case filed
झिंझाना। थाना कांधला क्षेत्र के गांव सलफा निवासी सोनू ने दबंगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 24.80 लाख रुपये की जमीन हड़पने और गालियां देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी शामली को प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की जिस में थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित सोनू (वर्तमान पता निवासी फुसगढ़, जिला करनाल, हरियाणा) ने दी तहरीर में यामीन, नसीम, वसीम उर्फ अमन, नदीम (सभी निवासी मंसूरा, थाना झिंझाना), भगवान सिंह निवासी बलरी (वर्तमान निवासी जुंडला, जिला करनाल) और अलमत निवासी बलै़डा को नामजद किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने षड्यंत्रपूर्वक 6 बीघा (गांव मंसूरा) और 7.50 बीघा (गांव उमालूर) जमीन को मात्र 24 लाख 80 हजार रुपये में बेचने के लिए 4 अक्टूबर और 26 अक्तूबर 2023 को फर्जी रजिस्ट्री करा दी। सौदे के तहत 16 लाख 40 हजार रुपये वसीम उर्फ अमन के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि बाकी रकम का कोई भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि जब उसने बकाया रकम मांगी तो आरोपियों ने गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और गवाहों को भी डराया-धमकाया। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed