{"_id":"6a68f9db5d7a3eddc8080e3a","slug":"accusation-of-obscene-act-with-11-year-old-daughter-shamli-news-c-26-1-sal1002-170666-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 11 वर्षीय बेटी से अश्लील हरकत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 11 वर्षीय बेटी से अश्लील हरकत का आरोप
विज्ञापन
मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ प्राथमिक की तैयारी
झिंझाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना के बाद बच्ची की मां ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तहरीर के आधार पर प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर के समय आरोपी पिता अपनी नाबालिग बेटी को किसी बहाने से अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसी दौरान उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। घर लौटने पर बच्ची ने मां को पूरी घटना बताई। यह सुनकर मां स्तब्ध रह गई और उसने पति का विरोध किया, जिससे परिवार में विवाद की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने मामले को आपसी स्तर पर निपटाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची की मां किसी भी तरह के समझौते के लिए तैयार नहीं हुई। उसने तत्काल पुलिस से संपर्क किया और बाद में थाने पहुंचकर लिखित तहरीर सौंप दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और पीड़ित पक्ष से पूछताछ की।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस बच्ची, उसकी मां और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं आरोपी घटना के बाद से घर भाग गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुमित ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।