फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accident

घने कोहरे में दो वाहनों की टक्कर

Tue, 19 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Tue, 19 Jan 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accident
शामली। घने कोहरे के चलते गांव लिलौन के निकट रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक समेत रोडवेज बस में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस नेे घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब आठ कांधला के गांव पंजोखरा निवासी राजकुमार मिल में गन्ना डालकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आ रहा था। जब वह गांव लिलौन के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई। आमने-सामने की भिड़ंत से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन


जिसमें चालक राजकुमार घायल हो गया। हादसे में बस चालक सतेंद्र निवासी सिनौली समेत कांधला निवासी राकेश, एलम निवासी विवेक, बड़ौत निवासी संतोष और उसकी पुत्री खुशी भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को 108 से अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में खाई में पड़े ट्रैक्टर को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की टक्कर में तीन घायल
झिंझाना। शामली करनाल हाईवे के बैदखेड़ी तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार महिला सहित तीन घायल हो गए। सोमवार को गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा निवासी सलेम बाइक से अकरम बहन को लेकर आ रहा था। जब वह कैराना जाने वाले रास्ते पर पहुंचा, तभी सामने से बाइक पर आ रहे फतेहपुर निवासी सोमपाल के साथ बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें सलेम, अकरम और उसकी बहन घायल हो गए। जबकि सोमपाल मामूली रूप से चोटिल हो गए। घायलों को शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed