{"_id":"68aa0cd9c3cb1555de086367","slug":"aam-aadmi-partys-protest-against-the-shortage-of-fertilizers-at-the-collectorate-shamli-news-c-26-1-sal1002-148169-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खाद की किल्ल्त के विरोध में आम आदमी पार्टी का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खाद की किल्ल्त के विरोध में आम आदमी पार्टी का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली। खाद की किल्लत को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने और उद्योगपतियों की जेब भरने का आरोप लगाया।
शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सोराम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खाद संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में चल रहे खेती के मौसम में किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सरकार की नाकामी है। किसान अपनी आजीविका चलाने के लिए परेशान हैं, लेकिन योगी सरकार की लापरवाही ने उनकी कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है और केवल बड़े उद्योगपतियों का हित साध रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और खाद वितरण में चल रहे भ्रष्टाचार व कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा और गन्ना मिलों पर बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
मौके पर जिला प्रभारी अजय चौधरी, सत्यप्रकाश बारी, धीरज पाल तोमर, सुरेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, वीरपाल उपाध्याय, शमीम, शौराम सिंह, विनोद बालियान, संजीव श्योरान, बिजेन्द्र सिंह, मनीष सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।