फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Aadhaar authentication of old age beneficiaries

319661 वृद्घावस्था लाभार्थियों का हुआ आधार प्रमाणीकरण

Thu, 11 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar authentication of old age beneficiaries
15 अगस्त तक शत-प्रतिशत किया जाना है प्रमाणीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत किया जाना है। अभी तक 38 हजार लाभार्थियों के सापेक्ष 19 हजार 661 लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण कर लिया गया है। यह 50.45 फीसदी है।
लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण के बाद ही पेंशन की धनराशि एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से तिमाही रूप से प्रदान की जाती है। जिन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण पूर्ण हो गया है, उन्हीं को पेंशन की धनराशि भेजी जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता मृतक, अपात्रों को हटाने, डुप्लीकेट लाभार्थी और एक से अधिक स्थानों से अलग-अलग खाता संख्या लगाकर पेंशन लेने वाले फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए आधार प्रमाणीकरण किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

आधार प्रमाणीकरण पेंशन की विभागीय वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/ पर लॉगिन कर जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, निजी इंटरनेट या निजी कंप्यूटर व मोबाइल से भी आधार प्रमाणीकरण कराया जा सकता है। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय में लाभार्थी के आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या व मोबाइल नंबर ले जाकर आधार प्रमाणीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed