फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man trapped in a honey trap committed suicide by consuming poison.

Shamli News: हनी ट्रैप में फंसे युवक ने जहर खाकर दी जान

Fri, 17 Apr 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 17 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
A young man trapped in a honey trap committed suicide by consuming poison.
कांधला के गांव मलकपुर के बिलाल का फाइल फोटो । परिजन
कांधला। सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप में फंसे बिलाल (27) ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने मरने से पहले दो वीडियो बनाए। उसने आपबीती बताते हुए माता-पिता व अपने पुत्र का ध्यान रखने की बात कहते हुए अपने परिचितों को वीडियो भेजे है। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव मलकपुर निवासी सुहैल ने बताया कि उसके भाई बिलाल (27) ने 14 अप्रैल की सुबह लगभग 10 बजे अपने दोस्तों व बहनों को दो वीडियो भेजकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कही। युवक ने बताया कि फर्जी एप व झूठे लोन ने उसकी जिंदगी नरक कर दी है, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है, जिसके जिम्मेदार उसके परिजन नहीं है। वीडियो जब उसकी बहन व दोस्तों ने देखी तो उनमें कोहराम मच गया। उन्होंने बिलाल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। उसकी बहन ने मामले की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

खोजबीन के बाद बिलाल का शव खेतों में मिला। परिजनों ने बिलाल के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया था। छोटे भाई सुहैल ने बिलाल के मोबाइल फोन के लाॅक को खुलवाया तो उसके व्हाट्सएप नंबर पर छह से ज्यादा पाकिस्तान के कोड से आए नंबरों से बिलाल पर लोन लेने की बात कहते हुए बार-बार पैसे लौटाने की बात कही गई थी, जिस पर परिजनों के अनुसार बिलाल ने तीन लाख से अधिक रुपये पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग खातों में भेजे थे। ब्लैकमेलर उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसके परिचितों को भेजे जाने की बात कहते हुए उससे रुपयों की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह से अधिक नंबरों से उसके पास काॅल करके भी पैसों की मांग की जा रही थी। सुहैल के अनुसार बिलाल की मौत के बाद भी ब्लैकमेलर बार - बार बिलाल के फोन पर अलग अलग नंबरों से काॅल कर रहे हैं। उसके व्हाट्सएप पर बिलाल के फर्जी अश्लील फोटो बनाकर भेजते हुए रुपयों की मांग कर रहे हैं। परिजन उनसे बात करते है तो वह गाली गलौज कर अभद्रता करते हैं। पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सुहैल ने बताया कि बिलाल के तीन बच्चे हैं, जिनमें 06 वर्षीय पुत्र आहद, तीन वर्षीय पुत्री मायरा और एक वर्षीय पुत्री मानौर है, घटना के बाद से मृतक के माता-पिता, पत्नी, भाई व बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।

कांधला के गांव मलकपुर के  बिलाल का फाइल  फोटो । परिजन

कांधला के गांव मलकपुर के बिलाल का फाइल फोटो । परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed