फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man going to Badrinath Dham died in a road accident

Shamli News: बद्रीनाथ धाम जा रहे युवक की सड़क हादसे में माैत

Wed, 23 Jul 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A young man going to Badrinath Dham died in a road accident
शामली। शहर के मोहल्ला बड़ी माता मंदिर मार्ग निवासी विनोद कुमार (25) की बद्रीनाथ जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई और पत्नी गंभीर रुप घायल हो गई। परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विनोद कुमार अपनी पत्नी पारूल के साथ बाइक से बद्रीनाथ धाम के लिए चार दिन पहले घर से गए थे। रविवार देर रात को वह केदारनाथ दर्शन करने के बाद बद्रीधाम के लिए चले थे। उत्तराखंड के कर्णप्रयाग के निकट पहुंचने पर सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक समेत दंपती गहरी खाई में गिर गए। कर्णप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को खाई से निकालकर अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन सोमवार को रवाना हो गए थे। मंगलवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद दोपहर में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि विनोद व उसकी पत्नी पारूल की इच्छा थी कि वे बद्रीनाथ से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। विनोद की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसके पिता पप्पन की नाला पटरी पर सब्जी की दुकान हैं। वह भी अपने पिता के साथ दुकान पर रहकर उनका सहयोग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed