{"_id":"6272c7a6f6479368f2292729","slug":"a-report-of-culpable-homicide-has-been-filed-against-six-companions-of-the-drowned-youth-shamli-news-mrt5872354152","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबे युवक के छह साथियों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबे युवक के छह साथियों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शामली। चार दिन पहले पूर्वी यमुना नहर में डूबे युवक की मौत के मामले में परिजनों ने छह साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने साथियों पर युवक को धक्का देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
चार दिन पूर्व पूरी यमुना नहर में डूबे मोहल्ला पंसारियान निवासी 18 वर्षीय विशु सैनी के परिजनों ने उसके छह साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है बुधवार को परिजन व मोहल्लेवासी महिलाओं के साथ आदर्श मंडी थाने पहुंचे और मृतक युवक के साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि विशु को उसके साथी बुलाकर ले गए थे और कुछ खिला पिलाकर उसे नहर में धक्का दे दिया, जिससे विशु की मौत हो गई। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता सतीश की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर विशु के छह साथियों आकाश, रोहित, राहुल, विक्की, अजय और सन्नी निवासी गांव टिटौली के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि चार दिन पहले रविवार को विशु साथियों के साथ पूर्वी यमुना नहर में नहाने गया था। बधेव के निकट नहर में विशू डूब गया था। सोमवार को गोताखोरों ने उसका शव नहर से बरामद कर लिया था।