फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   96 complaints came in three tehsils, 14 resolved

तीन तहसीलों में आईं 96 शिकायतें, 14 का निस्तारण

Sat, 21 Aug 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
96 complaints came in three tehsils, 14 resolved
शामली तहसील दिवस में शिकायत सुनते एसडीएम संदीप कुमार - फोटो : SHAMLI
तीन तहसीलों में आईं 96 शिकायतें, 14 निस्तारित
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता/कैराना। शामली तहसील में एसडीएम संदीप सिंह की अध्यक्ष्ता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।
ऊन तहसील में मणि अरोड़ा ने शिकायतें सुनीं। कुल 33 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिकायतों में पुलिस विभाग की सात, राजस्व विभाग की 11, विकास विभाग की दो, स्वास्थ्य विभाग की दो, जिला कृषि अधिकारी की तीन, विद्युत विभाग की एक रही। तहसीलदार अजय शर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर, सीएमओ संजय अग्रवाल समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

कैराना तहसील सभागार में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान जमीन के विवाद, अवैध कब्जे हटवाने, राशन कार्ड बनवाने, जमीन का मुआवजा दिलाने, फर्जी मुकदमे की जांच कराने, पानी की निकासी कराने व विद्युत निगम से संबंधित कुल 28 शिकायतें आईं। जिनमें से पांच शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शामली तहसील दिवस में भाग लेते अधिकारी

शामली तहसील दिवस में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed