{"_id":"5b92bc52867a557ff070628b","slug":"91536343122-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के प्रकरण में आरोप प्रत्यारोप का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के प्रकरण में आरोप प्रत्यारोप का दौर
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आरके इंटर कॉलेज की संपत्ति पर दुकान निर्माण को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एक दिन पूर्व किसान विद्या सभा के पदाधिकारियों ने दुकान बनाने और दुकानों की नीलामी में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे, तो शुक्रवार को कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने किसान विद्या सभा के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
शुक्रवार को आरके इंटर कालेज में प्रेसवार्ता के दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि डाक्टर सत्येंद्र वर्मा खुद को किसान विद्या सभा के अध्यक्ष बताते हैं, जबकि वह उक्त समिति के सदस्य भी नहीं है। आरके इंटर कालेज प्रबंध समिति में सदस्य न होने के बावजूद वह कॉलेज कार्यों में हस्तक्षेप कर कालेज को बदनाम करना चाहते है। प्रबंधक ब्रहम सिंह ने आरोप लगाया कि डाक्टर सत्येंद्र वर्मा ने नियम विरुद्ध तरीके से प्रापर्टी डीलरों से मिलीभगत करके आरके पीजी कॉलेज से रास्ता दे दिया। आरोप है कि आरके इंटर कालेज में भी छह दुकानें देने की मांग की, लेकिन कालेज प्रबंध समिति ने इंकार कर दिया, तो बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा आरके पीजी कॉलेज के सामने डेयरी भवन को शूटिंग रेंज के लिए देने सहित अन्य अनियमितता भी बरती जा रही हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान हरपाल सिंह, सुधीर कुमार, इंद्रपाल पूर्व प्रधान, श्रीपाल, बाबू कुमार और देशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।