शामली। वीवी पीजी कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहले सत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से पौधरोपण किया गया। अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारी वर्ग की ओर से कॉलेज को 1000 पौधे दान देकर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे रोपित करने से हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहता है। इस दौरान सूर्यवीर सिंह, महेश धीमान, शिखा गोयल, सुदेश संगल, कविता संगल, रवि संगल आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरे सत्र में रोटरी क्लब की ओर से पौधरोपण किया गया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल और कॉलेज सचिव दीपक जैन ने पौधरोपण करते हुए जीवन में पेड़ों का महत्व बताया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसी श्रंखला में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में पौधे रोपित कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य वेद कुमारी ने सभी को जीवन में अधिक से अधिक पौधे रोपित कर पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मनीष गर्ग, प्रवीण गोयल, रोटरी क्लब अध्यक्ष प्रदीप संगल, डाक्टर वंदना, मंजू मगन, नीना छोकरा, पूूजा, छवि, मृदुला जैन, अनुप्रिता, नवनीत, ऋचा, अरविंद, कपिल, अनुज, विनय, संजीव, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।