{"_id":"5ac51dcc4f1c1bd4618b57a0","slug":"91522867660-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू जागरण मंच ने मनाया अमर बलिदान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू जागरण मंच ने मनाया अमर बलिदान दिवस
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच ने मनाया अमर बलिदान दिवस
शामली। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल झलकारी बाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बुधवार को शामली में बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर के सामने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान झलकारी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी की सह प्रांत संयोजक रेखा संगल ने बताया कि झलकारी बाई झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की महिला सेना दुर्गादल की सेनापति थी। वह बहुत ही साहसी और निडर थीं। उन्होंने कई बार अंग्रेजों के आक्रमण को विफल किया। इस दौरान मीनाक्षी बंसल, उर्मिला गोयल, अलका बंसल, पिंकी संगल, किरण जैन, सुनीता शर्मा, डोली बंसल, अंजना पांचाल और संगीता जिंदल आदि मौजूद रहीं।
सर्वे कर भरवाए फार्म
शामली। सफाई कर्मचारी आंदोलन की टीम ने शामली के मोहल्ला नंदूप्रसाद स्थित धर्मशाला में शिविर लगाया। शिविर में जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार भी पहुंचे। इससे पूर्व मोहल्ले में सर्वे कर मैला ढोने वालों और सफाई कार्य में लगे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई। सफाई कर्मचारी आंदोलन टीम के जिला कोआर्डिनेटर वासु शिलेलान ने बताया कि मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने और उस कार्य में लगे लोगों को सहायता दिलाने के लिए यह सर्वे कराया जा रहा है।