{"_id":"5a81da7c4f1c1ba2268b9e9d","slug":"91518459516-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे के मामलो में समझौते का करेंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगे के मामलो में समझौते का करेंगे प्रयास
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान कहा कि 2013 में मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगे के दौरान शामली जिले के भी कुछ गांवों में घटनाएं हुई थीं। उन मामले में समझौते के लिए प्रयास किया जाएगा और गांव छोड़कर जाने वालों को वापस लाया जाएगा। सोमवार को कैराना रोड पर राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय महासचिव प्रमेंद्र लंबरदार के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। उसमें प्रमेंद्र लंबरदार ने कहा कि मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगे में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। उसी तर्ज पर शामली जिले के गांवों में भी दंगे के दौरान दर्ज हुए मुकदमों में समझौते के लिए प्रयास होगा और जल्दी ही गठवाला खाप के गांव में पंचायत कराई जाएगी। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष देवराज पहलवान, अजित पंवार, सुखबीर राठी, हरेंद्र प्रधान, विकास पंवार, शेर मोहम्मद, ओमकार मलिक और चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।