फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच युवक घायल

ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच युवक घायल

Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच युवक घायल
कांधला।
विज्ञापन

थाना कांधला क्षेत्र में बुढ़ाना रोड पर गांव अट्टा के पास ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया।
शनिवार रात हरियाणा राज्य के कस्बा सनौली निवासी देवेंद्र एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने दोस्त राहुल, कालू, दिनेश और सोनू निवासी सोनीपत के साथ मेरठ जा रहा था। जब वह कांधला बुढ़ाना मार्ग पर गांव अटटा के पास पहुंचे, तो ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के बाद कांधला स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे की सूचना युवकों के परिजनों को देने के बाद गंभीर हालत के चलते युवकों को परिजनों को मेरठ रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

युवक से मारपीट कर कुकर्म का आरोप
कांधला। कस्बा कांधला के एक मोहल्ले में युवक से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को थाने पहुंचे पीड़ित युवक ने बताया कि शनिवार रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक अपने साथियों सहित वहां पहुंचा और उसको मारपीट करते हुए खाली पड़े घर में ले गए। आरोप है कि युवक के साथ एक आरोपी ने कुकर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के परिवार से शिकायत की, तो उन्होंने भी परिजनों के साथ अभद्रता की। डाक्टरी कराने के बाद पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपने परिवार के एक किशोर के साथ कुकर्म होने का आरोप लगाते हुए डॉक्टरी कराई। साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के नाम सहित कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए मेसेज वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर व्यापारी और अन्य लोग थाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गए। थानाध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। किसी के खिलाफ गलत कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद व्यापारी धरने से उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed