{"_id":"5a0494f84f1c1bee688ba3d7","slug":"91510249720-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल में वॉल्व फटने से झुलसे वेल्डर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल में वॉल्व फटने से झुलसे वेल्डर की मौत
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
वॉल्व फटने से झुलसे वेल्डर की मौत
झिंझाना(शामली)। । ऊन शुगर मिल में बॉयलर की वाल्व फटने से झुलसे दो वेल्डरों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
सोमवार छह नवंबर को ऊन शुगर मिल मेें बॉयलर की वाल्व ठीक कर रहे वेल्डर राहुल पुत्र रमेश निवासी गढ़ी अब्दुल्ला, संतोष पुत्र लल्लाराय निवासी गाजीपुर बॉयलर का पाइप फटने से गर्म पानी में झुलस गए थे। जिन्हें गंभीर अवस्था में करनाल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद उपचार के दौरान राहुल की मौत होने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि शव का करनाल में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शुगर मिल के पर्सनल मैनेजर रणवीर चौधरी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों ने जिस कंपनी के माध्यम से मिल में काम कर रहा था उस कंपनी ने आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।