{"_id":"5bfae791bdec224146724047","slug":"81543169937-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना पर्चियो की व्यवस्था होगी दुरस्त, किसानो के लिए मील का पत्थर होगा-राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना पर्चियो की व्यवस्था होगी दुरस्त, किसानो के लिए मील का पत्थर होगा-राणा
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गन्ना पर्चियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
रविवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रदेश के गन्ना राज्य विकास मंत्री सुरेश राणा समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि 1996 के बाद चीनी मिलों से किसानों की गन्ना पर्चियों को कार्य सहकारी गन्ना समितियों को सौंपा गया है। गन्ना पर्चियों की व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किसानों को समय के अगेती, सामान्य प्रजाति की गन्ना पर्चियां उपलब्ध होगी। गन्ना सोसाइटी अपने अस्तिव में आ जाएगी। समस्याओं के निस्तारण के सुझाव दिए जाने के लिए प्रगतिशील किसानों को समिति पर न्यौता देकर बुलाया जाए। घटतौली करने वाले तौल लिपिक और संबंधित मिल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गन्ने के इतिहास में पहली बार सहकारी चीनी मिलों की पेराई क्षमता में सुधार हुआ है। निजी चीनी मिल क्षमता के अनुसार नहीं चल पा रही है। समीक्षा के बाद गन्ना विकास राज्यमंत्री ने डीएम के विश्राम कक्ष में गन्ना विभाग केेेे अफसरों से गन्ने की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया।
मेरठ के वेंडर को नोटिस जारी करने के दिए आदेश
शामली। समीक्षा बैठक में गन्ना विभाग के अधिकारियों ने गन्ने की पर्चियों का प्रकाशन कर रहे मेरठ के एक वेंडर का कार्य देख रहे दौराला मिल के रिटायर्ड अफसर की कार्यशैली पर सवाल उठाया। गन्ना विभाग के अफसरों ने मनमानी करने आरोप लगाया। मंत्री ने गन्ना अफसरों की शिकायत पर मंडल के उपगन्ना आयुक्त दिवेश्वर मिश्र को निर्देश दिए कि वह मेरठ की कंपनी को नोटिस देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में शामली गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज पंवार, गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह, लवली मलिक व सजेद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
नए कलेंडर मे खामियां दूर करें
शामली। गन्ना समिति के डायरेक्टर लवली मलिक ने आरोप लगाया कि नए गन्ना कलेंडर मे भी खामियां मिली हैं। नए कलेंडर मे खामियां को दूूर करने की मांग की है। भैसवाल के किसान की शिकायत का मंत्री ने निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।