{"_id":"5b69ed584f1c1b254a8b4774","slug":"81533668696-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते मकान गिरे
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। बारिश के बाद मंगलवार को दोपहर ग्राम दभेड़ी में मोहम्मद माजिद पुत्र अब्दुल का कच्चा मकान भर भराकर गिर गया। मकान की छत के नीचे माजिद के बच्चे दब भी दब गए थे। पड़ोसियों ने किसी तरह उन्हें मलबे से बाहर निकाला। अन्य लोग भी बाल- बाल बच गए। वहीं कस्बे के मोहल्ला अलीहसन में सरला देवी पत्नी फूलचंद के मकान की छत भी गिर गई। उस समय महिला और उसके परिजन मकान के बाहर बैठकर चाय पी रहे थे। मकान के अंदर रखा सभी सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मोहल्ला रामनगर में चौकीदार मांगेराम का मकान भी गिर गया। लोगों ने सामान निकालकर अपने घर में रखवाया। मांगेराम कस्बे के मीठी कुई शिव मंदिर में आश्रय लेकर रह रहा है। पीड़ितों ने एसडीएम से मुआवजे की मांग की है।
शिव मंदिरों में उमड़ रही भीड़
जलालाबाद। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर जालवाला, प्राचीन शिव मंदिर बोहरान, मीठी कुई शिव मंदिर, देतेश्वर शिवमंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने का कार्यक्रम चल रहा है। मंगलवार को कस्बे के युवा मंडल के रुप में शिवभक्त बड़ी संख्या में हरिद्वार से गंगा जल कांवड़ लेने के लिए डीजे के साथ रवाना हुए।