{"_id":"5b2fe9e44f1c1bc5628b6e65","slug":"81529866724-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में हुई लेखपालों की विभागीय परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में हुई लेखपालों की विभागीय परीक्षा
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
वर्ष 2015 बैंच के लेखपालों की प्रशिक्षण के बाद रविवार को शहर के आरके इंटर कॉलेज में विभागीय परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा दो पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
रविवार को जनपद में भर्ती होकर आए 32 लेखपालों की 15 दिन के प्रशिक्षण के बाद विभागीय परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्र शहर के आरके इंटर कॉलेज को बनाया गया था। परीक्षा दो पाली में आयोजित हुई। सभी लेखपालों की दो परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली 12 बजे से तीन बजे तक चली। सभी लेखपालों के प्रवेश पत्र चेक करते हुए और तलाशी लेते हुए परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा गया। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर एडीएम केबी सिंह, एसडीएम कैैराना, जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा और सभी तहसीलदार मौजूद रहे। अधिकारियों ने कक्ष में पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रधानाचार्य कार्यालय में बैठकर सीसीटीवी फुटेज भी देखते रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।