{"_id":"5b09ac614f1c1bf56e8b4d1c","slug":"81527360609-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पक्ष ने किया समर्थन, दूसरे ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पक्ष ने किया समर्थन, दूसरे ने जताया विरोध
Updated Sun, 27 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पक्ष में वोट मांगे
थानाभवन, 26 मई।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में क्षेत्र में महाराणा प्रताप संघर्ष समिति के पदाधिकारियों कई गांवों में पहुंचकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। वहीं, समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा से मुलाकात की। इसके बाद क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर हिरनवाडा, कैडी, महावतपुर, हरड़, नोजल, ख्यावडी आदि गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान ठाकुर निलेश सिंह, राजपाल, बिजेंद्र सिसौदिया, ठाकुर आनंद सोम, साहब सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, शनिवार को ही थानाभवन कस्बा स्थित महाराणा प्रताप कालोनी में राजपूत उत्थान सभा की बैठक हुई। उसमें लोगों ने कहा कि शब्बीरपुर में निर्दोष लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए, जो वापस नहीं किए गए। राजपूत उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष अनिवेश पुंडीर और महासचिव रज्जू राणा ने कहा कि भाजपा के विरोध में चुनाव का बहिष्कार किया गया है। इस दौरान रजनीश नोजल, मोनू राणा, भूपेंद्र सिंह, विकास राणा, अरविंद राणा, हरेंद्र राणा और अंकित राणा आदि मौजूद रहे।