फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   43 दिन में खरीदा 73 हजार 169 क्विंटल गेहूं, पिछले साल का टूट जाएगा रिकार्ड

43 दिन में खरीदा 73 हजार 169 क्विंटल गेहूं, पिछले साल का टूट जाएगा रिकार्ड

Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
43 दिन में खरीदा 73 हजार 169 क्विंटल गेहूं, पिछले साल का टूट जाएगा रिकार्ड
43 दिन में खरीदा 73,169 क्विंटल गेहूं
विज्ञापन

शामली। जिले में गेहूं खरीद में तेजी आई है। 26 खरीद केंद्रों में पिछले 43 दिनों में एक लाख 17 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 73,169 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। गेहूं खरीद में पीसीएफ ने 43 हजार 887 क्विंटल गेहूं खरीदा है। 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। उम्मीद की जा रही है कि इसी तरह बंपर गेहूं की खरीद होती रही तो पिछले साल से अधिक गेहूं खरीद का रिकार्ड टूट जाएगा।

जिले में एक अप्रैल से 26 खरीद केंद्र खोलकर जिला प्रशासन ने गेहूं की खरीद प्रारंभ कर दी थी। पिछले साल 87 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद करके शामली जिला मंडल में प्रथम स्थान पर था। हालांकि इस साल गेहूं की बंपर खरीद होने से सहारनपुुर जिला प्रथम स्थान व शामली जिला दूसरा स्थान पर खिसका गया है। पिछले 43 दिनों में जिले के 26 खरीद केंद्रों पर लगातार गेहूं की आवक बढ़ती जा रही है। पिछले सप्ताह सात मई को जहां जिले में 53,341 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। यानि 43 दिनो में जिले के 26 खरीद केंद्रों में एक लाख 17 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 73 हजार 169 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। गेहूं खरीद में जिले में पीसीएफ 43,887 क्विंटल गेहूं की खरीद करके सभी खरीद एजेंसियों में आगे है। जिले में खाद्य विभाग 17,545 क्विंटल, पीसीएफ 43. 887 क्विंटल, पीसीएफ 7,287 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम 4450 क्विंटल मिलाकर कुल 73,169 क्विंटल गेहूं् की खरीद हो चुकी है। पिछले वर्ष जिले में 87 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। पिछले साल का गेहूं खरीद का रिकार्ड टूटने में अभी 14 हजार क्विंटल गेहूं खरीद अभी शेष है। 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। अभी एक माह दो दिन अभी शेष है। इसी तरह बंपर गेहूं की खरीद होती रही तो पिछले साल से अधिक गेहूं खरीद का रिकार्ड टूट जाएगा। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि जिले के चौसाना गेहूं खरीद पर 4 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 3980 क्विंटल, हथछोया में 3 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 2941 क्विंटल, गढीपुख्ता कस्बे में पांच हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 3802 क्विंटल, भूूरा खरीद केंद्र पर पांच हजार लक्ष्य के सापेक्ष 4265 क्विंटल, इस्सौपुर खुरगान में तीन हजार लक्ष्य के सापेेक्ष 1940 क्विंटल व झिंझाना में 11 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 863 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। उनका कहना है कि पिछले साल से ज्यादा इस साल गेहूं की खरीद होने की उम्मीद है। प्रतिदिन 4 हजार क्विंटल से लेकर 4900 क्विंटल गेहूं की जिले के प्रतिदिन खरीद का औसत आ रहा है। क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक सरयू प्रसाद ने बताया कि पिछले वर्ष मंडल में 13 मई तक 47,188 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। इस बार 13 मई तक 61,919 मीट्रिक टन खरीद लिया गया है। मंडल ने लक्ष्य का 66 प्रतिशत गेहूं खरीद पूरा कर लिया है। 31 मई तक दिया गया लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा
विज्ञापन

मंडल में गेहूं खरीद का आंकड़ा
जिला ----- लक्ष्य - खरीद मीट्रिक टन
सहारनपुुुर- 52000 11,116
मुजफ्फरनगर - 22, 500 - 11, 481
शामली- 10700 - 7 223
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed