फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   साधकों को समझाया योग का महत्व

साधकों को समझाया योग का महत्व

Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
साधकों को समझाया योग का महत्व
शामली।
विज्ञापन

श्री आयुर्वेद संस्थान के योग विभाग द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग साधकों को प्राणायाम के साथ ही अन्य आसनों का अभ्यास कराते हुए उनके आसान तरीके बताएं। वहीं उनके द्वारा दूर की जाने वाली बीमारियों से भी अवगत कराया।

सोमवार को कैराना रोड स्थित आयुर्वेद संस्थान के योग विभाग द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी से आए योग प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद मलिक व मुख्य वक्ता आरोग्य भारती मेरठ प्रांत के प्रांतीय सचिव राम अवतार तायल रहे। उन्होंने योग व प्राणायाम की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने प्राणायाम क्यों करें, कैसे करें और कब करें समझाया। वहीं विभिन्न बीमारियों के बारे में बताते हुए उन्हें दूर करने वाले आसनों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी साधकों को कपालभांति, अनुलोम- विलोम, मंडूकासन, गोमुखासन का अभ्यास कराया। इस दौरान डॉ. राज तायल, जसवीर, अर्पित, नीरज, निकुंज, जितेंद्र, नितिन, सोहनपाल, रविंद्र, नर सिंह, चमन, सोनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed