{"_id":"5a0b39b24f1c1b86698bb7f9","slug":"81510685106-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने लिया मीनार बनाने और प्रथम चिकित्सा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने लिया मीनार बनाने और प्रथम चिकित्सा का प्रशिक्षण
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
मंगलवार को गांव जलालपुर स्थित मदन मोहन मालवीय कॉलेज में चल रहा स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। जिसमें तीन दिन तक सभी छात्र छात्राओं को प्रशिक्षिका गीता और गायत्री ने सभी को विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, मीनार बनाना, प्रथम चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। साथ ही चरित्र निर्माण और देश सेवा के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सभी को लिए गए प्रशिक्षण और आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। संचालन धीर सिंह शर्मा ने किया। प्रशिक्षण में अच्छा कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्याराम शर्मा, उमेश शर्मा, प्रदीप राठी, अजेश, जगत शर्मा आदि मौजूद रहे।