फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रवक्ता पर गबन का आरोप, कार्रवाई की मांग

प्रवक्ता पर गबन का आरोप, कार्रवाई की मांग

Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रवक्ता पर गबन का आरोप, कार्रवाई की मांग
शामली।
विज्ञापन

शहर के वीवी इंटर कॉलेज में स्क्रैप बेचने और उसकी धनराशि स्कूल के खाते में जमा नहीं करने के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
मोहल्ला विश्वकर्मानगर निवासी पूर्व सभासद मुकेश पंडित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि वीवी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता वीके गुलाटी अगस्त 2015 से जून 16 तक कार्यवाहक प्रधानाचार्य रहे। आरोप है कि इस दौरान कॉलेज से स्टूल, बेंच, लोहे की बेंच आदि स्क्रैप नियम विरुद्ध बेच दिया, जिसके लिए मानकों का प्रयोग नहीं किया गया। साथ ही स्क्रैप बिक्री से प्राप्त धनराशि भी विद्यालय कोष में जमा नहीं कराई गई। इसकी शिकायत पूर्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से की गई, जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी अपनी जांच आख्या में माना था कि स्क्रैप बेचने में गड़बड़ी की आशंका है। क्योंकि स्क्रैप बिक्री से प्राप्त धनराशि विद्यालय कोष में जमा नहीं कराई और उसे विद्यालय के निर्माण कार्यों में खर्च करना बता दिया गया। इसके लिए विद्यालय अभिलेखों का ऑडिट किया जाना जरूरी है।

मुकेश पंडित का कहना है कि इस प्रकरण को लंबा समय बीत गया है, लेकिन अब तक आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं, प्रशासन ने प्रवक्ता वीके गुलाटी को जिला विज्ञान क्लब का जिला समन्वयक भी बनाया हुआ है, जबकि गबन जैसे गंभीर आरोपों से घिरे व्यक्ति को ऐसे पद पर नहीं होना चाहिए। मुकेश पंडित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले में गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed