{"_id":"5957f3834f1c1b0f658b48fc","slug":"81498936195-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकली पल्स पोलियों रैली,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकली पल्स पोलियों रैली,
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पल्स पोलियोरोधी अभियान के तहत शनिवार को शहर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, रविवार को जिले भर में बूथों पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
शनिवार को धीमानपुरा स्थित आर्यसमाज मंदिर से सीएमओ डॉक्टर विनीता अग्निहोत्री ने पल्स पोलियो अभियान के तहत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धीमानपुरा, सुभाष चौक, हनुमान रोड होते हुए शामली सीएचसी में पहुंचकर रैली का समापन हुआ। इस मौके पर सीएमओ ने बताया कि रविवार को जिले भर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, ईट भट्ठों व बूथों पर पांच साल की उम्र तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सोमवार को टीमें घर घर जाकर अभियान से वंचित बच्चों को चिह्नित करके पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉक्टर सफल कुमार, एसीएमओ डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर अरविंद कुमार अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।