फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट

सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट

Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट
झिंझाना। मादक पदार्थ (स्मैक) बेचने वालों ने जिजौला में दबिश देने गई पुलिसकर्मियों से मारपीट की। इससे मौके पर भगदड़ मच गई, जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में स्मैक बेचे जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष झिंझाना भगवत सिंह ने दो पुलिस कर्मियों की सादे कपड़ों में ड्यूटी पर लगाया था। रविवार दोपहर करीब दो बजे दोनों पुलिसकर्मियों ने स्मैक बेचने वाले आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक ने शोर मचाया, तो उसके साथी इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों से गालीगलौज और हाथापाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने झिंझाना थाना और चौसाना चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद उसको झिंझाना थाने ले आई। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि जिजौला में नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना पर सिविल ड्रेस में दो पुलिस कर्मी भेजे थे। स्मेक बेचने वाला एक युवक हिरासत में है। सिपाहियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

निधन पर शोक जताया
झिंझाना। वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार त्रिपाठी, उनके भांजे व बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर शोक जताया गया। झिंझाना में दिनेश शर्मा के आवास पर शोकसभा हुई, जिसमें दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण शर्मा, लीला सिंह, रामपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश शर्मा, राजबीरी चौहान, नर्मदा सिंह, सुधीर कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed