फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   72 thousand looted from the salesman of a liquor shop

Shamli News: शराब ठेके के सेल्समैन से 72 हजार लूटे

Wed, 17 Jul 2024 04:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
72 thousand looted from the salesman of a liquor shop
शामली/गढ़ीपुख्ता। सोमवार देर रात गढ़ी अब्दुल्ला खां गांव के देशी शराब के ठेके पर बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। तमंचे के बल पर सेल्समैन राहुल और एक अन्य कर्मचारी से 72 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। उधर, सूचना पर एएसपी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में ऊन-थानाभवन रोड पर देशी शराब का ठेका है, जिस पर राहुल और पदम सिंह काम करते हैं। वहीं बीयर के ठेके पर बिजेंद्र निवासी कासमपुर तैनात है। ठेके के मालिक पिंजोखरा निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि प्रतिदिन की भांति सोमवार रात करीब 10 बजे सेल्समैन राहुल, पदम और बिजेंद्र दोनों ठेकों को बंद कर घर के लिए जा रहे थे। इसी बीच दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाश पहुंचे और राहुल की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए पैसों का थैला लूट लिया, जिसमें करीब 72 हजार रुपये थे। इसके अलावा बिजेंद्र का थैला भी लूट लिया, जिसमें केवल दवाइयां थीं। एएसपी का कहना है कि करीब 72 हजार की लूट हुई है।
विज्ञापन


...
लूट की सूचना से मची खलबली
शराब के ठेके पर लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने गढ़ीपुख्ता, थानाभवन और अन्य क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हेलमेट लगाए हुए था एक बदमाश
पीड़ित ने बताया कि बाइक सवार एक बदमाश हेलमेट लगाए हुए था। उसने ही राहुल पर तमंचा सटाया। आरोपी स्थानीय भाषा ही बोल रहे थे। माना जा रहा है कि बदमाश आसपास क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।


-जिला पुलिस अपराध रोकने में नाकाम
शामली। जिला पुलिस अपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। पिछले 9 दिन में जिले के विभिन्न स्थानों पर डकैती की एक और लूट की दो वारदात को बदमाश अंजाम दे चुके हैं, मगर पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।

दथेड़ा में बीती 8 जुलाई को बेखौफ बदमाशों ने शराब की दुकान पर सेल्समैन को बंधक बनाकर 35 हजार की नकदी, मोबाइल एवं डीवीआर की लूट को अंजाम दिया था। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए 9/10 जुलाई को बलविंद्र उर्फ बिल्लू के परिवार को आतंकित करते हुए दो लाख 55 हजार की नकदी, साढ़े पांच लाख के जेवरात को लूट लिए थे। घटना के 8 दिन बीतने के बाद भी कोई खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि एएसपी ने जल्द मामलों का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed