फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिले में 11 लाख 27 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

जिले में 11 लाख 27 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

Sat, 04 May 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
जिले में 11 लाख 27 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। इस वर्ष जिले में 11 लाख 27 हजार 546 पौधों का रोपण किया जाएगा। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने जिले के सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने बताया कि इस वर्ष जनपद में 11 लाख 27 हजार 546 वृक्षों को रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी विभागों का लक्ष्य निर्धारित किया। जिसमें वन विभाग 4 लाख 03 हजार 701, ग्राम विकास 3 लाख 91 हजार, राजस्व विभाग 39 हजार 100, पंचायती राज विभाग 39 हजार 100, आवास विकास 7 हजार 680, औद्योगिक विकास 5 हजार 300, नगर विकास 19 हजार 779, लोक निर्माण विभाग 28 हजार 714, सिंचाई विभाग 26 हजार 700, रेशम विभाग 5 हजार 308, कृषि विभाग 12 हजार 535, पशुपालन विभाग 6 हजार 650, सहकारिता विभाग 1 हजार 600, उद्योग विभाग 9 हजार 86, विद्युत विभाग 5 हजार 320, माध्यमिक शिक्षा 15 हजार 640, बेसिक शिक्षा 15 हजार 640, प्राथमिक शिक्षा 9 हजार 365, उच्च शिक्षा 9 हजार 365, श्रम विभाग 3 हजार 567, स्वास्थ विभाग 10 हजार 649, परिवहन विभाग 3 हजार 680, रेलवे विभाग 6 हजार 9652, रक्षा विभाग 4 हजार 639, उद्यान विभाग 39 हजार 96, पुलिस विभाग 7 हजार 680, पौध रोपण का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर कीमत पर पौधरोपण के लक्ष्य को विभागों को पूरा करना है। पौध रोपण कार्यों के लक्ष्य अभी से तैयारी पूरी करा लें। जिससे अभियान में कोई बाधा उत्पन्न न होने पाए। पर्यावरण को संतुलन बनाने के लिए ऐसी प्रजाति के पौधों को रोपने में प्राथमिकता बरतें, जिससे पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सके। डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले जो कृषक पंजीकृत हैं उन्हें तीन से चार पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। शामली तहसीलदार को नदी के किनारे की जमीनों को अभी से चिह्नित कर लेने, डीआईओएस को अपने स्कूलों में भी वृक्षारोपण कराए जाने पर जोर दिया। ग्राम पंचायतों में सूक्ष्म विशिष्ट योजना माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी के प्रत्येक ग्रामों में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। गौशाला भूमि की बाउंड्री के चारों तरफ पौधरोपण कराने को कहा है। डीएफओ ने बताया कि 11,26000 पौधों का उठान किया जा चुका है। जिनमें 20 प्रतिशत यूकेलिप्टस, 20 प्रतिशत सागौन, 20 प्रतिशत फलदार प्रजाति तथा शेष 40 प्रतिशत अन्य प्रजातियों के पौधे वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ संजय भटनागर, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह, डीएफओ सूरज कुमार, मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी राजेश कुमार समेत संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed