{"_id":"5cc9e25abdec220726685dba","slug":"71556734554-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से जली फसल के मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से जली फसल के मुआवजे की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम से जली फसल के मुआवजे की मांग
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव डूंडूखेड़ा सहित कई ग्राम पंचायतों के किसानों के गेहूं की फसल में लगी आग से भारी नुकसान पहुंचा है। मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मुआवजा देने की मांग की है। डाक्टर विकास पवार, वेदपाल, आशीष पंवार, विकास शर्मा और किसानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बताया कि गांव डूंडुखेड़ा, सहपता, मामौर सहित कई गांवों में 28 अप्रैल को गेहूं के खेत में आग लगने से फसल जल गई थी। फसल जल जाने से किसानों को भारी आर्थिक व मानसिक नुकसान पहुंचा है। किसान व उनके परिवार के पास खाने के लिए अनाज व पशुओं के लिए चारा भी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
तमंचा व दो कारतूस के साथ एक पकड़ा
थानाभवन। बुधवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली की एक संदिग्ध युवक चोरी की पिकअप लेकर भैंसानी से थाना भवन की ओर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मसावी मोड़ पर चेकिंग शुरू कर दी। उसी समय एक पिकअप पुलिस को आती हुई दिखाई दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को रुकवा लिया। जांच पड़ताल करने पर पिकअप चालक सद्दाम निवासी गांव भैसानी के पास से गाड़ी के कोई कागज नहीं मिले। तलाशी लेने पर युवक के पास से पुलिस को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस पर पुलिस ने गाड़ी को सीज करते चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
नगर पंचायत में कार्यशाला
गढ़ीपुख्ता। नगर पंचायत में आयोजित कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर उत्तम सिंह पुनिया ने कहा कि ठोस अपशिष्ट कचरा प्रबंधन के लिए डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था है। गीले और सूखे कचरे को अलग अलग कर उससे खाद का निर्माण कराया जा सकता है। कार्यशाला में अध्यक्ष अली हसन, अधिशासी अधिकारी रवि यादव, ईश्वर सिंह वरिष्ठ लिपिक, संजीव कुमार, सतेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, मनीष कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो गोवंश की मौत, मिट्टी में दफनाया
बाबरी। बुटराड़ा बस स्टैंड के निकट बनी अस्थायी गोशाला में बुुधवार को दो गोवंश की मौत हो गई। दोनों गोवंश के शव को गड्ढा खोदकर मिट्टी में दफना दिया गया। बताया गया है कि गोशाला में अभी भी गई गोवंश बीमार है। ग्राम प्रधान के पुत्र असद ने बताया कि बीमारी के चलते दो गोवंश की मौत हुई है।